सेन्हा: सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार शाम 4 बजे झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन महिला पर्यवेक्षिका सह प्रशिक्षक सुषमा कुजूर और बॉबी कुमारी नायक के द्वारा किया गया।