खंडवा नगर: किसान-पिता पुत्र को जेल भेजने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रिहाई पर जोरदार स्वागत, किसान ने सुनाई आपबीती
किसान-पिता पुत्र को जेल भेजने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रिहाई पर हुआ जोरदार स्वागत खंडवा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक किसान और उसके पुत्र को मांगें न माने जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जेल भिजवा दिए जाने का मामला तूल पकड़ गया। घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रशासन