जलेसर: एटा गांव इसौली के समीप सामने आ रहे वाहन को बचाने के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, महिला सहित 3 लोग गंभीर घायल
Jalesar, Etah | Jun 29, 2025 थाना सकरौली क्षेत्र के गांव इसौली समीप जलेसर मार्ग पर सामने आ रहे वाहन को बचाने के कारण शनिवार दोपहर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया ई रिक्शा में सवार महिला सीमा पत्नी अजीत निवासी बदनपुर थाना सकरौली सहित दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए,पुलिस मौके पर पहुंची तीनों की हालत नाजुक देखते हुए आगरा हायर सेंटर रेफर।