सूरतगढ़: इंदिरा सर्किल के पास मारपीट कर ₹24,000 छीनने का आरोप, सिटी थाना में दर्ज हुआ मामला
सूरतगढ़ के सिटी पुलिस थाना में एक व्यक्ति ने मारपीट करने और 24 हजार रूपये छीनने के आरोप में एक नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मंगलवार दोपहर इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि इसे लेकर मिठडिया गांव निवासी साहबराम ने परिवाद दिया। जिसमें 3 अप्रैल को इंदिरा सर्कल के पास उम्मेद सिंह व अन्य पर मारपीट कर नकदी छीनने का आरोप लगाया है।