आठनेर: निर्गुड़ जलाशय वर्ष 2026 में पूर्ण क्षमता से भरा जाएगा, कलेक्टर डॉ सोनवणे ने किया निरीक्षण, मजदूरों से किया संवाद
Athner, Betul | May 15, 2026 जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आज आठनेर भ्रमण के दौरान तपती धूप में निर्गुड़ मध्यम सिंचाई परियोजना का स्थल निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों एवं सूक्ष्म नहर प्रणाली (माइक्रो इरिगेशन सिस्टम) की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए शेष कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।