टीकमगढ़: खिरिया: तेज रफ्तार का कहर, खंभे से टकराई डिजायर कार, बड़ा हादसा टला!
टीकमगढ़। कुंडेश्वर क्षेत्र के ग्राम खिरिया में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मारुति डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई।हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली का खंभा टूट गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही।