सरधना: कस्बा हर्रा में पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस ने बताया- गले पर चाकू से कई बार किए वार, मौके पर हुई मौत
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में शुक्रवार सुबह हुई घटना ने ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा हर्रा में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं ब्यूटी पार्लर संचालक निशा चौहान की उनके पति प्रदीप ने कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद प्रदीप ने स्वयं को भी चाकू मार लिया, जिससे वह घायल हो गया।