आरोन: आरोन में एसडीएम के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिकों की जांच कर अवैध संचालित तीन क्लीनिकों को किया सील
Aron, Guna | Jul 20, 2024 आरोन में एसडीएम विकास कुमार आनंद के निर्देशन में 3 अवैध संचालित, हरिओम साहू की राजश्री क्लिनिक, रवि शर्मा की दवाखाना, संतोष शर्मा का दांतों का अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर कार्यवाही की है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी आरएल पिप्पल, राजीव शर्मा फार्मासिस्ट, अवनीश शर्मा लैब टेक्नीशियन, धीरेंद्र चक्रवर्ती, नवीन बृजवासी और बीएमओ मौजूद रहे।