आरोन: पुरानी गल्ला मंडी के पास मशीनरी की दुकान में हुई चोरी, सामान और नगदी ले भागे चोर
Aron, Guna | Jul 20, 2024 आरोन नगर में पुरानी गल्ला मंडी के पास मशीनरी की दुकान में चोरी हो गई। फरियादी रामवीर रघुवंशी ने आरोन थाना पुलिस को बताया, बीती रात में पुरानी गल्ला मंडी स्थित मकान में ऊपर हम सो रहे थे। नीचे दुकान के ताले तोड़कर चोर ₹12000 नगदी एवं केवल, मोटर पंप, सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।