आरोन: आरोन एसडीएम ने कार्य में लापरवाही करने पर पटवारी को किया सस्पेंड
Aron, Guna | Jul 18, 2024 आरोन SDM विकास कुमार आनंद ने कार्य में लापरवाही पर पटवारी अमिताभ बच्चन को सस्पेंड कर दिया है। 18 जुलाई को जारी किए आदेश में एसडीएम ने पीएम जन मन योजना के तहत सहरिया जाति के प्रमाण पत्र के प्रकरण तैयार करने का काम दिया गया था। वही बिना सूचना के कार्यालय में अनुपस्थित भी पाए गए। जारी नोटिस का भी जवाब न देने पर सस्पेंड कर तहसील कार्यालय आरोन में अटैच किया गया।