आरोन: बरखेड़ा हाट में खेत की बागड़ न करने पर बेटे ने पिता से की मारपीट, आरोन थाना में मामला हुआ दर्ज
Aron, Guna | Jul 19, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के बरखेड़ा है में पिता ने बेटे पर मारपीट के आरोप लगाए है। फरियादी सनमान अहिरवार उम्र 75 साल में पुलिस को बताया, बड़े बेटे हरि सिंह के खेत में जानवर मवेशी न घुसे मेने बागड़ कर दी थी। इसी को लेकर छोटे बेटे शिवराम ने गालियां देते हुए कहा, मेरे खेत की भी बागड़ कर दो। मना करने पर लाठी से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।