कटनी नगर: कटनी सब्जी मंडी में चाकूबाजी करने वाले 5 आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार
कटनी शहर के व्यस्ततम क्षेत्र बिलैया तलैया सब्जी मंडी में पैसों के लेन-देन को लेकर हुई चाकूबाजी की गंभीर घटना में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है।