बारां: नलका ग्राम में मूलभूत सुविधाओं को लेकर विधायक राधेश्याम बेरवा ने किया निरीक्षण
Baran, Baran | Apr 3, 2026 क्षेत्रीय विधायक राधेश्याम बेरवा ने शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 स्थित नलका ग्राम का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों के साथ क्षेत्र का जायजा लेते हुए आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं सुनीं।