बानसूर: बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटी गेहूं भीगने का खतरा
Bansur, Alwar | Apr 7, 2026 बानसूर क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के बाद हल्की बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुक कर जारी रही। इस अप्रत्याशित बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि क्षेत्र में इस समय गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है। कई खेतों में फसल पहले ही काटकर रखी गई है।