किशनगंज: जलवाड़ा कस्बे में तेज हवा के साथ हुई बारिश, ओले गिरने से फसलों को हुआ नुकसान
जलवाड़ा कस्बे में बीस मिनट तक बारिश हुई। बारिश के साथ कुछ देर चने के आकर के ओले भी गिरे। बारिश से खेतों में कटी पड़ी सरसो की फसल भी भीग गई। कृषि का कार्य भी रुक गया है। सरसों की फसल गीली होने से कटाई का कार्य भी प्रभावित हो गया है। कई किसान तो मौसम खराब होते ही पाल, पल्ली खेतों पर ले गए थे। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कृषि अधिकारीयों ने कहा कि जल्द सर्वे होगा।