डॉ. अंबेडकर नगर: महू में कॉलोनी के झांसे में फंसे रहवासी, मूलभूत सुविधाओं के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे किया घेराव
महू में कॉलोनाइजर के लुभावने वादों पर मकान खरीदने वाले रहवासी अब मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रहे हैं। मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के भाटखेड़ी स्थित श्रीनाथ टाउनशिप का है, जहां कॉलोनी के रहवासी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार 12 बजे जनसुनवाई में तहसील कार्यालय पहुंचे। रहवासियों का आरोप है कि मकान बेचते समय उन्हें कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के