मिर्ज़ापुर: एक पार्टी एक नेता के साथ पिछले 44 वर्षों से कर रहा काम,समीक्षा बैठक में बोले सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
सिटी ब्लॉक के देवरी गांव स्थित एक मैरिज लान में शनिवार को दोपहर ढाई बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं को समीक्षा बैठक में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह लगातार पिछले 44 सालों से एक पार्टी एक नेता के साथ काम करते आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ के एक एक मतदाता से मिलें। मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है या नहीं देखें।