मिर्ज़ापुर: विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर काम करते समय मिट्टी के मलबे दबने से एक मजदूर गंभीर रूप से हुआ घायल हालत गंभीर
शनिवार को सर्कुलेटिंग एरिया के मध्य गड्ढा खुदाई का कार्य चल रहा था करीब 20 फीट नीचे गड्ढा करने के लिए एक मजदूर को भेजा गया। मजदूर अकेले 20 फीट नीचे खुदाई का कार्य कर रहा था कि अचानक से ऊपर से मिट्टी का टीला गिर गया मजदूर पूरी तरह से मिट्टी के मलबे में जा दबा। अन्य मजदूरों ने गड्ढे में कूद कर अधेड़ को बाहर निकाला। स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल से हुआ रेफर।