मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के गोसाई टोला में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
विंध्याचल थाना क्षेत्र के रहने वाली गंगा सोनी उम्र 21 वर्ष की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व कटरा कोतवाली के गोसाई टोला निवासी शिवम सेठ के साथ हुई थी। शनिवार को सुबह आपसी विवाद में पति-पत्नी दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मंडली अस्पताल लाने पर विवाहिता गंगा सोनी को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। पति की हालत ठीक है खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंची पुलिस।