मिर्ज़ापुर: जीआईसी महुवरिया में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षकों को किया गया ब्रीफ
जीआईसी महुवरिया में शनिवार दोपहर 1:00 बजे समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर कक्ष निरीक्षकों को ब्रीफ किया गया। परीक्षा प्रभारी संजय सिंह व अन्य लोगों ने कक्ष निरीक्षकों को ब्रीफ किया। परीक्षा केंद्र के आस पास 500 मीटर तक की दुकानें बंद रहेंगी व मोबाइल ले जाने पर भी प्रतिबंध है। 11 फ़रवरी को सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षा शुरू होगी।