जालौन से इस वक्त की बड़ी खबर।
कोंच कोतवाली क्षेत्र में 12 साल का किशोर पानी की टंकी पर चढ़ गया और रेलिंग से लटकने लगा। बच्चे को लटकता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना सरोजिनी नायडू पार्क स्थित पानी की टंकी की है। बताया जा रहा है कि किशोर अचानक टंकी पर चढ़ गया और रेलिंग से लटकने लगा। नीचे मौजूद लोगों ने जब ये नजारा देखा तो चीख-पुकार मच गई।
इसी बीच वहां मौजूद दो युवकों ने हिम्मत दिखाई और जान की परवाह किए बिना तुरंत टंकी पर चढ़ गए। दोनों ने सूझबूझ से किशोर को सुरक्षित नीचे उतार लिया। लोगों ने युवकों की बहादुरी की जमकर तारीफ की।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोर के परिजनों को बुलाकर बच्चे को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते किशोर की जान बचा ली गई।
राम चन्द्र bbn 7 जालौन Part 6
Jalaun, Jalaun | Jun 20, 2026