बीकानेर: एमजीएसयू में 9 जुलाई को 'एकलव्य–स्वयं की खोज' कार्यक्रम होगा, युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन
बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के संयुक्त तत्वावधान में 9 जुलाई को सुबह 10:30 बजे संत मीराबाई सभागार में 'एकलव्य–स्वयं की खोज' कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी रूपरेखा साझा की गई। इकाई अध्यक्ष हरीश चौधरी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यक्तित्