कानपुर: बहन से छेड़खानी का विरोध करना भाई को पड़ा भारी
कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय पिकअप ड्राइवर की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक पिछले करीब दो साल से मृतक की बहन से छेड़खानी करता था। इस मामले में पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
बताया जा रहा है कि जब मृतक ने अपनी बहन के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने उसे "आर-पार की लड़ाई" की धमकी दी। गुरुवार सुबह युवक का रेलवे ट्रैक के पास लहूलुहान शव मिला। पुलिस के अनुसार सिर और चेहरे पर लोहे की रॉड से कई वार किए गए थे।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
📍 स्थान: बाबूपुरवा, कानपुर
Ground Zero News | Truth Begins At Ground Zero
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews #BreakingNews #CrimeNews #GroundZeroNews