हैलेट मेडिकल कॉलेज में ऑन ड्यूटी जूनियर डॉक्टर की मौत
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (हैलेट) में ऑर्थोपेडिक्स विभाग के द्वितीय वर्ष के जूनियर रेजीडेंट डॉ. विनोद कुमार बिंद (27) का ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक तेज दर्द की शिकायत हुई। हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। बाद में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें एलपीएस हृदय रोग संस्थान भेजा गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
फिलहाल मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
🕊️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
📍 कानपुर | Ground Zero News
.
.
#Kanpur #HalletHospital #GSVMMedicalCollege #JuniorDoctor