अंबाह: अंबाह पुलिस वज्र वाहन के साथ सड़कों पर उतरी, टीआई वीरेश कुशवाह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
Ambah, Morena | May 7, 2026 अंबाह में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए देर रात टीआई वीरेश कुशवाह के नेतृत्व में वज्र वाहन और भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों, बाजारों और मुख्य चौराहों पर गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।