देहरादून: मुस्कान चौक, देहरादून के पास हुआ सड़क हादसा, ट्रक ने बुलेट को मारी टक्कर, बुलेट चालक हुआ घायल
देहरादून की हरिद्वार बाईपास रोड़ में मुस्कान चौक के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। दअरसल रोंग साईड आ रहे एक ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट चालक गंभीर रुप से घायल हुआ है। वहीं इस हादसे में बुलेट भी बुरी तरह से छतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।