देहरादून: महिला कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय, देहरादून का घेराव, राज्य में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर किया प्रदर्शन
देहरादून में महिला कांग्रेस की ओर से राज्य में बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में पुलिस मुख्यालय, देहरादून का घेराव किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय, देहरादून का कूच किया।