देहरादून: पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज,कार की डिमांड पूरी ना होने पर तोड़ी सगाई
देहरादून में लड़की वालों ने कार की डिमांड नहीं मानी तो लड़के के परिजनों ने सगाई तोड़ दी। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मंगेतर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उनकी बेटी की सगाई 31 दिसंबर 2023 को मोहम्मद अली निवासी सहारनपुर के साथ हुई थी।