देहरादून: उत्तराखंड राजभवन, देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन, राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने की शिरकत
राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों के स्थानांतरण होने पर उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानांतरित होने वाले कर्मचारियों से कहा कि सभी कर्मचारी राजभवन का नाम अपने साथ लेकर जा रहे हैं जिससे सभी कर्मचारियों की और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।