कटंगी: सेलवा में 14.94 लाख की सी.सी. सड़क का भूमिपूजन, विधायक गौरव सिंह पारधी रहे मुख्य अतिथि
जनपद पंचायत कटंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत सेलवा में विकास कार्यों की कड़ी में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया। ग्राम में पवन बिसेन के घर से पृथ्वीराज मेश्राम के घर तक बनने वाली सी.सी. सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह निर्माण कार्य राज्य वित्त आयोग (रा.वि.आयोग) मद से स्वीकृत किया गया है, जिसकी कुल लागत 14.94 लाख रुपये है।