पुष्पराजगढ़: राजेन्द्रग्राम पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
राजेंद्र ग्राम पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल ने रविवार को 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सुनीता सिंह के ऊपर पति दरोगा सिंह ने जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिया था। इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।