नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस कार्यालय में टिकट की दावेदारी को लेकर जुटे कार्यकर्ता और संभावित प्रत्याशी। परबतसर में शाम 4 बजे से ही कांग्रेस कार्यालय स्थित जनसेवा केंद्र पर विभिन्न वार्डों से कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कार्यकर्ता आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर विधायक निवास गावड़िया के समक्ष अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वार्डों से पहुंचे दावेदारों द्वारा स्थानीय मुद्दों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी अपनी बात रखी जा रही है। अब सभी की नजरें कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के चयन पर टिकी हैं।”
Ramniwas Gawriya
Parbatsar, Nagaur | Aug 22, 2026