बालोद: रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, दो दिन में 9 वाहन जब्त, रात के अंधेरे में नदियों से कर रहे थे रेत चोरी
Balod, Balod | May 25, 2026 बालोद जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग ने गुण्डरदेही विकासखंड में औचक निरीक्षण कर अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 4 वाहनों को जब्त किया।