पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में उन्नाव हादसे को लेकर मंत्री शीला मंडल ने कहा- ओवरटेक करने से बचें लोग
उन्नाव हादसे को लेकर गुरुवार को जदयू कार्यालय में बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने अपना बयान दिया है। इस घटना को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि लोग ओवरटेक करने से बचें और सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाएं। भले ही कुछ मिनट की देरी हो लेकिन लोग सुरक्षित रहने चाहिए।