पटना ग्रामीण: IAS प्रत्यय अमृत के नाम पर साइबर फ्रॉड: वॉट्सऐप पर मैसेज और कॉल कर अधिकारियों से मांगे रुपए, EOU ने दर्ज की FIR
सीनियर IAS अफसर और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नाम पर साइबर अपराधी फ्रॉड कर रहे हैं। वॉट्सऐप कॉल और मैसेज करके विभाग के अधिकारियों से रुपए की डिमांड की जा रही है। मामले की सूचना प्रत्यय अमृत को मिली तो उन्होंने आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को एक लेटर लिखकर शिकायत की है। मामले में EOU ने FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है।