पटना ग्रामीण: CM नीतीश कुमार को वैल्यू नहीं देते हैं PM और भारत सरकार : एयरपोर्ट पर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह
गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार कितने दिनों से विशेष राज्य के दर्जे की रट लगा रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री और भारत सरकार उनको कोई वैल्यू नहीं देती है।