कांके: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक सहित कई इलाकों में आईटीबीपी जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Kanke, Ranchi | Aug 11, 2025 रांची स्थित अल्बर्ट एक्का चौक सहित कई इलाकों में सोमवार दोपहर करीब एक बजे आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकली। इस दौरान काफी संख्या में आईटीबीपी के जवान मौजूद रहे। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का को तिरंगे के साथ अपनी श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया। बता दें कि देश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।