कांके: कचहरी परिसर में केंद्रीय सरना समिति ने करम पूजा महोत्सव को लेकर की बैठक
Kanke, Ranchi | Aug 11, 2025 कचहरी परिसर में केंद्रीय सरना समिति ने करम पूजा महोत्सव को लेकर सोमवार शाम करीब चार बजे बैठक की। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने की। बैठक में करम पूजा महोत्सव 2025 को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। फूलचंद तिर्की ने कहा कि करम पर्व सरना समुदाय का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे हर्षोल्लास से मनाया जाता है।