बेगूसराय: बेगूसराय में 13 मई को होगा लोकसभा चुनाव, सामान्य प्रेक्षक ने लाखो SST चेक पॉइंट का किया निरीक्षण
13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक मो तैयब ने लाखो स्थित एसएसटी चेक पॉइंट का निरीक्षण किया. इस दौरान चेक पॉइंट पर उपलब्ध मजिस्ट्रेट से जानकारी ली एवं पंजी का भी अवलोकन किया. वहीं लाखो अवस्थित मतदान केंद्र संख्या- 208, 209, 210, 211 एवं 212 का भी बिंदुबार निरीक्षण किया.