कटनी नगर: कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्व-गणना पोर्टल पर जानकारी दर्ज की, ज़िलेवासियों से फॉर्म भरने की अपील की
कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज गुरुवार दोपहर 1:00 स्व गणना पोर्टल पर अपने और अपने परिवार की जानकारी दर्ज की। पोर्टल पर मोबाइल नंबर एवं कैप्चा के माध्यम से पंजीयन किया। उन्होंने जिले वासियों से स्व गणना फार्म भरने की अपील की है। जब 1 मई से 30 के बीच प्रगणक घर-घर पहुँचेगे तब नागरिको को केवल यह आईडी बतानी होगी। इससे प्रकिया सरल होंगी और समय की बचत होगी।