बीकानेर: खेत में मोटर चलाते समय करंट लगने से 32 वर्षीय किसान की मौत, जांच शुरू
बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में खेत में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से 32 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात रोही सिंथल स्थित खेत में हुआ। जानकारी के अनुसार जसरासर निवासी चंदूराम पुत्र हड़मानाराम मेघवाल सिंथल में सहीराम जाट के खेत पर ट्यूबवेल की मोटर चलाकर फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान अचानक उसे बिजली का करंट लग गया। हादसे के बाद परिजन