तिल्दा: छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के विकास सुखवानी बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, उन्हें मिला आभार और बधाई
Tilda, Raipur | Apr 10, 2026 छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी व प्रवक्ता दिनेश आठवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि महा पंचायत के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर तिल्दा नेवरा के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी की नियुक्ति की गई है उक्त नियुक्ति के पश्चात विकास सुखवानी ने सभी का आभार माना, वही उन्हें बधाई भी दी गई