टोंक: जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने डीएसटी टीम प्रभारी हरिमन मीणा सहित 10 सदस्य टीम को किया लाइन हाजिर
Tonk, Tonk | Apr 20, 2025 टोंक जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने रविवार को टोंक डीएसटी टीम प्रभारी हरीमन मीणा सहित 10 सदस्य टीम को लाइन हाजिर किया है। जानकारी अनुसार टीम की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर किया है।मामले की जांच निवाई सर्किल ऑफिसर मृत्युंजय मिश्रा को सौंप गई है।