मंदसौर: कलेक्ट्रेट में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने सुरक्षा गार्ड के पुलिस सत्यापन हेतु दिए निर्देश
मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्टट कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितने भी सुरक्षा गार्ड / कर्मचारी है उन सभी का शत प्रतिशत पुलिस वेरिफिकेशन करवाए। टीबी अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करें।