मंदसौर: मंदसौर में कोहरा छाया, विजिबिलिटी कम हुई, तापमान 3 डिग्री गिरा, नए साल में ठंड बढ़ने की संभावना
जिले में जनवरी की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होगी। अगले दो दिन हल्का कोहरा छा सकता है, जिसके बाद 1 और 2 जनवरी को शीत लहर का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में 20 से 22 दिन तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है। शुरुआत के दो दिन में ग्वालियर,चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।