रजौली: धमनी स्थित विद्यालय में जनसंवाद गोष्ठी, भूमि विवाद सुलझाकर विकास कार्य आगे बढ़ाने पर जोर
रजौली। थाना क्षेत्र के धमनी स्थित मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को 4 बजे पुलिस प्रशासन की ओर से जनसंवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने की। गोष्ठी में ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार ने कहा कि पुलिस जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रही है, ताकि लोगों को थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़े।