हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कृषि विज्ञान केंद्र सरू का दौरा कर केंद्र के प्रभारी व अन्य वैज्ञानिकों से कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यो, उपलब्धियों बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र सरू को जिला के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाने चाहिए।