पखांजूर: भानुप्रतापपुर में पहली बार रेलगाड़ी के माध्यम से कर्नाटक भेजा गया चावल
भानुप्रतापपुर में रेल सेवा का विस्तार होता जा रहा है।अब तक रावघाट का लौह अयस्क का परिवहन रेल के द्वारा होता है। वही शुक्रवार को दोपहर 3 बजे भानुप्रतापपुर में पहली बार रेलगाड़ी के माध्यम से चावल कर्नाटक भेजा गया। इसके साथ ही रेक पॉइंट का शुभारम्भ हो गया।रेक पॉइंट के प्रारम्भ होने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।इससे क्षेत्र में ख़ुशी देखी गई।