पखांजूर: 47 बटालियन BSF ने 178 बटालियन BSF को 6-0 से हराकर सेक्टर BSF दुर्ग की इंटर-बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 का खिताब जीता
गुरुवार शाम 7 बजे BSF 47 बटालियन ने जानकारी दी है कि सेक्टर बीएसएफ दुर्ग की इंटर-बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 का समापन को एक शानदार फाइनल मैच के साथ हुआ। जिसमें 47 बटालियन BSF ने 178 बटालियन BSF को 6-0 के एकतरफा स्कोर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।यह प्रतियोगिता सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पखांजूर में आयोजित की गई थी।