पखांजूर: ग्राम बेरकोट के जंगल में गाय चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला, दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
परलकोट क्षेत्र के ग्राम बेरकोट के जंगल में गाय चराने गए दो ग्रामीणों पर जंगली भालू ने जानलेवा हमला किया है। हमले में दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हें बुधवार को दोपहर 3 बजे ग्रामीणों ने इलाज के लिए पखांजूर सिविल अस्पताल लाया गया । ग्रामीण धनसिंह और मंगियाराम का इलाज जारी है। कापसी वन परिक्षेत्र क्षेत्र के ग्राम बेरकोट की घटना है।